
भोपाल। प्रदेश में आज से एक बार फिर स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। राज्य शासन ने सोमवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खोलने की मंजूरी दे दी थी। जिसके तहत कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जाना है। स्कूल खोलने का फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved