सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो मंत्री को देनी पड़ी सफाई
भोपाल। राजगढ़ में देर रात डीजे बजाने और पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के कथित भतीजे उदयराज सिंह सिसौदिया पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर मंत्री को खुद सफाई देने आना पड़ा । मंत्री ने खुद का भतीजा मानने से इंकार कर दिया। हालांकि इसके बाद आरोपी के मंत्री के साथ वाले फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस के साथ उदयरात ने गालीगलौज तक की। उसने कहा कि ‘टीआई कौन है यहां का, बता दो उसे पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा हैं यहां, जो करना है कर लो। हम ही शासन हैं..हम ही प्रशासन हैं। पुलिस से यह बदतमीजी खुद को कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताने वाले युवक ने की है। पुलिस रात दो बजे शादी में डीजे बंद कराने पहुंची थी। इस पर युवक पुलिस से भिड़ गया। हालांकि उदयराज के मंत्री सिसौदिया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ के फोटो वायरल हो रहे हैं।
गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने लगाए आरोप भोपाल। बैरसिया में भाजपा नेत्री द्वारा संचालित गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद गाय पर सियासत शुरू हो गई है। इस बीच मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष और पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में देरी के चलते एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपनी नई कार्यकारिणी के गठन में जुट गए हैं। कार्यकारिणी की घोषणा निकाय चुनाव के पहले भी हो सकती है। नई टीम बनाने के लिए कमलनाथ सभी नेताओं से सहमति बना रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी। इस संबंध में सीएम शिवराज ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगी। […]
कोलार में बनेगा 15 किमी सीसी रोड, सीएम करेंगे भूमिपूजन भोपाल। राजधानी भोपाल के पहले कोलार सिक्स लेन प्रोजेक्ट की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। ष्टरू शिवराज सिंह चौहान भूमिपूजन करेंगे। कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक 15 किलोमीटर बनने वाले सिक्स लेन के भूमिपूजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विधायक रामेश्वर शर्मा […]