
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बड़े विजन के साथ अटलजी के सपने को पूरा किया है। केन बेतवा लिंक परियोजना नदी जोड़ो अभियान का पहला प्रोजेक्ट था। उस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर माननीय प्रधानमंत्री ने 44605 करोड़ का बजट दिया। इससे बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलेगी। बुंदेलखंड को सुखा बुंदेलखंड कहा जाता था अब हरा-भरा और समृद्ध बुंदेलखंड बनेगा। परियोजना के लिए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बुंदेलखंड और खजुराहो संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved