
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास अद्भुत संत थे। उनके द्वारा समाज को जोडऩे के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव रहा है। संत रविदास जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ जन-भागीदारी से सामाजिक अधिकारों को सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों तक पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। चौहान संत रविदास जयंती समारोह के संबंध में निवास कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved