img-fluid

Share Market: शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

February 04, 2022


नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 58,644 के स्तर पर बंद हुआ।

इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 43 अंक की गिरावट के साथ 17,516 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 140 अंक की गिरावट के साथ 58,647 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी सूचकांक ने भी 30 अंक फिसलकर 17,530 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी।


गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 770 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 58,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 220 अंक टूटकर 17,560 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share:

  • Mask In Car: अब नहीं लगेगा जुर्माना, कार में अकेले यात्रा करने पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं

    Fri Feb 4 , 2022
    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के हालात को लेकर शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई जिसमें राजधानी में कोरोना नियमों को लेकर कई ढील दी गई है। इस बैठक में कार में अकेले सवाल चालक को मास्क पहनने के नियम से भी छूट दी गई है। मालूम हो कि इस नियम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved