
उज्जैन। महाकाल (Mahakal) की नगरी उज्जैन (Ujjain) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर इतिहास (History) रचा जाएगा। यहां एक साथ 21 लाख दीपक (Deepak) जलाए जाएंगे, जबकि अयोध्या (Ayodhya) में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। इस विश्व रिकार्ड (World Record) के लिए गिनीज (Guinness) और लिम्का बुक (Limca Book) की टीमों को भी बुला लिया गया है।
दीपोत्सव (Deepotsav) पर 40 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसके लिए एक दीपक 60 से 90 पैसे का खरीदा जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। दीपों में 15 डिब्बे तेल (Oil) और 4 लाख रुपए की बत्ती (Light) का खर्चा आएगा। शाम 7 बजते ही सायरन (Siren) बजेगा और दीपक जलना शुरू हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved