विदेश

पाकिस्तान: 31 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया, पांच नौकाएं की जब्त


इस्लामाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने 31 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी पांच नौकाओं को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीएमएसए ने कहा, शुक्रवार को गश्त के दौरान पाकिस्तान के विशेष अर्थिक जोन (EEZ) में घुस आए भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को कब्जे में लिया है।


पाकिस्तान के कानून के अनुसार पकड़े गए मछुआरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक दूसरे के मछुआरों को पकड़ते रहते हैं। कई जगहों पर समुद्री सीमा बहुत स्पष्ट नहीं है।

इस साल के शुरू में भारत-पाकिस्तान ने कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था। जिसके मुताबिक 628 भारतीय कैदी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। इनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। जबकि भारत में पाकिस्तान के 355 कैदी बताए गए हैं।

Share:

Next Post

इंदौर के एम.वाय. अस्पताल से कैदी भागा

Mon Feb 21 , 2022
रतलाम से चार दिन पूर्व यहां लाया गया था, हडक़म्प इंदौर। इंदौर के एम.वाय. अस्पताल (M.Y. Hospital, Indore ) के कैदी वार्ड से आज 21 फ़रवरी की सुबह एक कैदी भाग खड़ा हुआ (Prisoner Escaped), जिसके कारण काफी देर तक अस्पताल में हडक़म्प मचा रहा। दरअसल जो कैदी भागा है, उसे मानसिक उपचार के लिए […]