
भोपाल। टिंबर मार्केट बरखेड़ी में आलम टिंबर के सामने सोमवार रात सरेराह बुजुर्ग डॉक्टर से बाइक सवार लुटेरों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। बेखौफ लुटेरों ने वारदात को भीड़-भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर अंजाम दिया गया है। यहां अकर पुलिस की मौजूदगी रहती है। इसी के साथ घटना स्थल से चंद मीटर दूरी पर भारत टॉकीज पुलिस चौकी पर पुलिस का चैकिंग पाइंट भी है। इधर फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। लूटे गए बैग में पंद्रह हजार रुपए की नगदी। डॉक्टर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के नाम पर फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved