सागर। यूक्रेन (Ukraine) में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे सागर जिले के बीना विकासखंड निवासी शाश्वत पुत्र धर्मेंद्र जैन मंगलवार शाम को सकुशल अपने घर लौट आए। शाश्वत ने बताया कि आने में परेशानी अवश्य हुई, किन्तु हम शाम को सकुशल लौट आए।
शाश्वत के पिता धर्मेंद्र जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित जिला कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा जो प्रयास मेरे बेटे को लाने में किए गए, मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved