
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के करीब छह राज्य सरकारों के कंप्यूटर नेटवर्क (Computer networks of six state governments) पर चीनी हैकरों ने सेंध(Chinese hackers) लगाई। एक निजी साइबर सुरक्षा फर्म(private cyber security firm) ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि चीनी सरकार (Chinese government) के लिए काम करने वाले हैकर्स ( hackers) ने पिछले साल अमेरिका(US) के कम से कम छह राज्य सरकारों के कंप्यूटर नेटवर्क(Computer networks ) में सेंध लगाई थी।
हालांकि साइबर फर्म मैंडिएंट की रिपोर्ट में उन राज्यों की पहचान नहीं की गई है। यह हैकिंग पिछले साल मई में शुरू हुई थी और पिछले महीने तक जारी रही। इस हैकिंग के लिए चीनी समूह को जिम्मेदार माना गया है। एपीटी41 (APT41) नाम के समूह को हैकिंग ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार माना गया है। यह समूह पुराने जमाने की जासूसी के उद्देश्यों और वित्तीय लाभ के लिए हैकिंग ऑपरेशन शुरू करने के लिए जाना जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved