
रावलपिंडी। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एक तेज गति से उड़ने वाली कोई चीज पाकिस्तान के मियां चन्नू इलाके (Mian Channu area of Pakistan) में बुधवार को आई और क्रैश(crash) हो गई है। इसके कारण नागरिक प्रतिष्ठानों को कुछ नुकसान (damage to civil establishments) पहुंचा है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तेखार (Pakistani Army Spokesperson Major General Babar Iftekhar) ने कहा कि यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भारत (India) की ओर से लॉन्च(launch) हुआ और नीचे गिरने से पहले करीब तीन मिनट हवा में रहा। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान में गिरने से पहले इसने करीब 260 किलोमीटर की दूरी तय की। पाकिस्तानी मीडिया इस ऑब्जेक्ट को मिसाइल बता रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved