img-fluid

यूक्रेन से अपना दूतावास हटाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

March 13, 2022

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच बीते कई दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच अब भारत सरकार (Indian government) ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास को हटाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय (foreign Ministry) के मुताबिक अब यह दूतावास पोलैंड (Embassy Poland) से संचालित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश के पश्चिमी भागों में हमलों सहित यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति (security status) को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। आगे की घटनाओं के बारे में स्थितियों का रिव्यू किया जाएगा।


बता दें कि रूस यूक्रेन में लगातार हमले कर रहा है। अब रूस पश्चिम क्षेत्रों (west regions) में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ तो वहीं यूक्रेन भी रूस के सामने झकने के बजाय लगातार उसके हमले का जवाब दे रहा है। यूक्रेन में खराब होती सुरक्षा स्थित हवाला देते हुए भारत सरकार ने रविवार को यूक्रेन के दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

भारतीय दूतावास (Indian Embassy) लगातार अपने उन नागरिकों के संपर्क में हैं जो वहां अब भी फंसे हुए हैं। वहीं दूतावास की ही मदद से अब तक तमाम भारतीयों को युद्ध स्थल से रेस्क्यू किया जा चुका है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास समय-समय पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करता रहता है, जिससे वहां मौजूद लोगों को बहुत मदद मिलती है।

Share:

  • सिर्फ 249 रुपये में मिल रहा है Redmi का 5G Smartphone, जल्द करें चेक

    Sun Mar 13 , 2022
    नई दिल्ली। अमेजन (Amazon) पर कल यानी 14 मार्च तक अमेजन फैब फोन्स फेस्ट (Fab Phones Fest) नाम की सेल चल रही है जिसमें आपको ऐप्पल से लेकर पोको तक, हर ब्रांड के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी। आज हम इस सेल में मिलने वाले Redmi के 5G स्मार्टफोन कि डील के बारे में आपको […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved