कीव। यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 24वें दिन भी जंग (Russia Ukraine War) जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन (Ukraine ) ने साफ कहा है कि शांति समझौते (peace agreement) के लिए हम ईयू की सदस्यता का अभियान रोकने की शर्त स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में मारे गए भारतीय नवीन शेखरप्पा 21 मार्च को सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। नवीन के पिता शंकरप्पा ने जानकारी दी कि उनके बेटे का शव सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। शव को जनता के दर्शन के लिए रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उनका शरीर एसएस अस्पताल दावणगेरे को चिकित्सा अध्ययन के लिए दान करने का फैसला किया है।
राष्ट्रपति बाइडन ने चीन को चेताया व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण, रूस पर लागत (प्रतिबंध) पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि यदि चीन रूस को भौतिक सहायता प्रदान करता है तो राजनयिक संकट बढेगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ने दोहराया कि ताइवान पर अमेरिकी नीति नहीं बदली है और वह यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखे हुए है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर प्रबंधन करने के साथ संचार की खुली लाइनों को बनाए रखने के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की।
मुंबई । विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस (The Kashmir files Box Office) पर इतिहास रच रही है, अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 115 करोड़ का आंकड़ा झट से पार कर लिया। पहले वीकेंड की तुलना में फिल्म का दूसरा हफ्ता जबरदस्त रहने की उम्मीद है। एक्जिबिट्स के लिए फिल्म […]
लंदन। सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी (ruling conservative party) में नेता पद की दौड़ विदेश मंत्री लिज ट्रस (Foreign Minister Liz Truss) (47) ने जीत ली है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को कड़े संघर्ष में पराजित किया। अब वह प्रधानमंत्री पद (prime ministership) संभालेंगी। उनके सामने महंगाई, औद्योगिक अशांति और देश […]
कराची। शादी में मेहमान दूल्हा-दुल्हन को कुछ न कुछ तोहफा जरूर देते हैं। कुछ मेहमान क्रिएटिव गिफ्ट भी देते हैं, लेकिन, क्या आपने कभी शादी में किसी को AK-47 गिफ्ट करते सुना है। पाकिस्तान में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पाकिस्तान में आयोजित एक विवाह समारोह में दूल्हा उस समय चौंक गया, जब […]
नई दिल्ली । जबसे अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) ने कब्जा जमाया तभी से वहां के लोगों के अधिकारों की बातें सामने आती रही हैं। इसी बीच हाल ही में तालिबानी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) को धमकी दे दी। एक खास मुद्दे पर तालिबानी अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए […]