जबलपुर। रांझी थानांतर्गत शोभापुर (Shobhapur under Ranjhi police station) मोड़ पर बीती रात दो कारों में सीधी भिडंत हो गई। हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत (factory worker died in accident) हो गयी, तो वहीं दूसरा कार चालक समेत गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने रविवार को बताया कि कमल किशोर भटनागर 55 साल, वाहन निर्माणी अस्पताल में कार्यरत था। वह शनिवार रात 11 बजे सपरिवार गौर स्थित रेस्टोरेंट से जन्मदिवस की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे, इस दौरान शोभापुर मोड़ पर तेजी से आ रही बेकाबू कार से टकरा गए, हादसे में कमल कुमार की मौत हो गयी। तो वहीं दूसरा कार चालक और मृतक के पांच परिजन भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में लिया है।
विदिशा। जिले के बासौदा में भाई दूज (Bhai Dooj) की खुशियां मातम में बदल गईं घर के सामने हादसे में पांच साल के मासूम सहित उसके मामा की मौत (maternal uncle’s death) हो गई । जानकारी के अनुसार ईदगाह रोड पर रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश का पांच साल का भांजा रूद्र घर के वाहर […]
भोपाल। “बड़ी मैडम जी, जे दीक्षा मेहरा मेरी पोती है। 10वीं में इसी स्कूल में पढ़ रही है। मैं खुद इसी स्कूल में तीसरी तक पढ़ी। इसके पापा अशोक मेहरा को मैंने यहीं पढाया और अब जे भी इतई जई स्कूल में पढ़ रही। आप लोग तो स्कूल खोलो, बच्चों को सुविधाएं दो। मास्साब मैडम […]
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Sarkaryavah Dattatreya Hosabale of Rashtriya Swayamsevak Sangh) ने तीसरे दिन प्रान्त और विभाग स्तर के चयनित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। शनिवार को बैठक में उन्होंने नगर और ग्राम स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य प्रशिक्षण (health training) कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कोरोना […]
राजगढ़। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2024 के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) में रैली की है। यहां उन्होंने कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और राजगढ़ सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर बड़ा हमला किया है। गृह मंत्री शाह ने […]