उज्जैन। गर्मी की शुरुआत होते ही शहर के बर्फ कारखानों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन यहाँ बर्फ बनाने में जो पानी उपयोग किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर खाद्य विभाग को जाँच करना चाहिए। गंदे पानी के बर्फ के उपयोग से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। शहर में बर्फ बनाने के 50 से अधिक कारखाने हैं और गर्मी का मौसम शुरू होते ही यहाँ धड़ल्ले से बर्फ बनाने का काम शुरू हो जात है और बर्फ के लिए जो पानी उपयोग किया जाता है वह दूषित और गुणवत्ताहीन है।
कई बर्फ फैक्टरी मालिकों ने अपने यहाँ बर्फ बनाने के लिए बोरिंग करवा रखे हैं लेकिन इन बोरिंगों से निकलने वाले पानी की जाँच नहीं करवाई है और उसी पानी से बर्फ का निर्माण किया जाता है। इस दूषित पानी के बर्फ का उपयोग करने से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। गर्मी में लोग उल्टी-दस्त, पीलिया सहित अन्य बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और यह सब दूषित पानी से बने बर्फ के सेवन से होता है। ऐसे में प्रशासन को इन कारखानों पर छापा मार कार्रवाई कर यहाँ की जाँच करना चाहिए।
उज्जैन शहर के 20 सेन्टरों पर 1500 से अधिक बच्चों का हुआ टीकाकरण-आज भी लग रहे टीके उज्जैन। 12 से 14 साल तक के उम्र के बच्चों का टीकाकरण बुधवार से शुरु हो गया था। पहले दिन जिले में टारगेट के लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने स्कूलों में बने सेंटरों पर जाकर वैक्सीन […]
महिदपुर में कल से शुरू होने वाले घर चलो अभियान को लेकर कांग्रेसजनों ने बैठक कर तैयार की रणनीति महिदपुर। घर चलो जनसंपर्क अभियान आरंभ करने के लिए महिदपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और मण्डलम सेक्टर के अध्यक्षों की बैठक रखी गई जिसमें कल से शुरू होने वाले […]
जिला अस्पताल में मरीजों को डिजीटल एक्सरा मिल रहा मोबाइल पर उज्जैन। जिला अस्पताल में बजट के अभाव में दो महीने बाद भी डिजीटल एक्सरे की प्रिंट के लिए फिल्म का स्टाक नहीं आ पा रहा है। यहाँ एक्सरा करा चुके मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट और उसका चित्र मोबाइल पर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय […]
उज्जैन। उज्जैन (Ujjian) में एक 16 साल का लड़का फांसी के फंदे से लटककर जान दे दिया। मृतक दसवीं का छात्र था। इस सुसाइड केस (Suicide case) से उज्जैन के साथ-साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, मृतक इंस्टाग्राम पर रील्स बनाया करता था। कुछ दिनों पहले ही उसने एक […]