img-fluid

खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग: मप्र अकादमी ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-2 से हराया

March 27, 2022

भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow in Uttar Pradesh) में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग 2021/22 (अंडर-21) का फायनल फेज खेला जा रहा है। इस फेज के दो पूल में 10 टीमें भागीदारी कर रही है। मप्र महिला हॉकी अकादमी (MP Women’s Hockey Academy) को पूल-ए में रखा गया है। रविवार को खेले गए पूल-ए के मैच में मप्र महिला हॉकी अकादमी  (MP Women’s Hockey Academy)ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-2 से परास्त किया।

 

इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी कंचन कुमारी ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 15वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की कप्तान सोनिया कुमरे ने फील्ड कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में मप्र हॉकी अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति सरवन ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी।



  •  
    मैच के तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में उत्तर प्रदेश हॉकी की खिलाड़ी वन्दना पटेल ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 60वें मिनट में म.प्र. हॉकी अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति सरवन ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को 3-2 से विजय दिलायी।

     

    मप्र महिला हॉकी अकादमी की टीम ने 3 जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप-ए में 10 अंक अर्जित कर सेमी फायनल के लिए क्वालीफाय कर लिया हैं। सेमी फायनल मुकाबला 29 मार्च को अपरांह 3.00 बजे म.प्र. हॉकी अकादमी और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत के मध्य खेला जायेगा। सोमवार, 28 मार्च को प्रतियोगिता में टीमों को आराम दिया गया है।

     

    Share:

  • रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, बेटी से पिता ने की ज्यादती

    Sun Mar 27 , 2022
    विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र (Civil Line Police Station Area) में एक पिता द्वारा अपनी 13 साल की बेटी के साथ ज्यादती (excess) करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। उस वक्त नाबालिग की मां काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी, तभी पिता ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved