img-fluid

Anurag Thakur ने Ranveer Singh के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

March 29, 2022
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग मल्हारी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक्स और फैशन सेंस को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) किसी और वजह से सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह Ranveer Singhका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अपनी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग मल्हारी पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वहीं रणवीर सिंह ने भी इस दौरान की कई तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा किया है।



गौरतलब है, हाल ही में अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। इसी दौरान अभिनेता ने उन्हें हाथ पकड़कर डांस करने के लिए कहा। जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने रणवीर की बात मानते हुए कुछ डांस मूव्स किये।

अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह के इस मस्ती भरे डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय करते नजर आएंगे ।

Share:

  • MP: इंटरनेशनल शेफ घरेलू हिंसा का हुई शिकार, पति को लेकर कह दी बड़ी बात

    Tue Mar 29 , 2022
    रीवा: खाना बनाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वालीं लता टंडन (Lata Tandon) घरेलू हिंसा का शिकार हो गई हैं. रविवार देर रात शेफ लता टंडन ने रीवा के सिविल लाइन पुलिस थाने (Civil Line Police Station) में पति मोहित टंडन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved