
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को 119 कोरोना के नए मरीज मिले हैं और कोरोना से 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के 939 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें मुंबई में 292 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज छह नए कोरोना के मामले मिले हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 138 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 79347580 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7873841 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7725120 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 147782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.87 फीसदी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved