img-fluid

मप्र कांग्रेस में All is Not Well

April 03, 2022

  • आलाकमान से मुलाकात के बाद सक्रिय हुए साइड किए नेता

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ये जग जाहिर है। अब कमलनाथ की मुश्किलें पार्टी के अंदर और बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अलाकमान से मुलाकात के बाद हाशिए पर पड़े एमपी कांग्रेस के क्षत्रप फिर से एक्टिव हो गए है। वो अब सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। पांच राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान उन तमाम राज्यों में अपने बिखरे कुनबे को एकजुट करने में जुट गया है, जहां नेताओं की एक दूसरे से आपस में पटरी नहीं बैठती है। कमलनाथ से नाराज नेताओं की दिल्ली दरबार में अब सुनवाई भी हो रही है। पहले अरुण यादव ने मुलाकात फिर उसके बाद अजय सिंह सोनिया गांधी से मिल आए। मुलाकात के बाद दोनों नेता एमपी की सियासत में सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।


1 मई 2018 से जबसे कमलनाथ ने पीसीसी चीफ का पद संभाला है तब से अरुण यादव और अजय सिंह का रुतबा एमपी कांग्रेस में वक्त के हिसाब से कम होता चला गया। दोनों नेता 2018 का विधानसभा भी हारे और लोकसभा चुनाव भी। जिसके बाद दोनों नेता हाशिए पर चले गए। लेकिन अब सोनिया गांधी से मिलने के बाद दोनों नेताओं को फिर से राजनीतिक संजीवनी मिलती दिख रही है। यशपाल सिसौदिया, बीजेपी विधायक ने कहा कि राज्य दर राज्य जिस तरह से कांग्रेस को हार मिल रही है उसके बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं को समझ आ गया है। चुनाव जीतना है तो एकजुट होना जरूरी है। अब देखना होगा अलाकमान की समझाइश को नेता कितना अमल करते हैं।

 

Share:

  • शराब दुकानों की नीलामी दो दिन आगे बढ़ाई

    Sun Apr 3 , 2022
    प्रदेश में 125 समूहों के ठेके होना बाकी भोपाल। प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी के लिए अवधि बीतने के बाद शुक्रवार को दो दिन की वृद्धि कर दी गई। अब दो दिन और ठेके होंगे। अभी एक हजार 124 समूहों का ठेका होना बाकी है। 999 के ठेके हो चुके हैं। इससे सरकार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved