देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ के विकास मॉडल बताया


भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। सिंह ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जिन नीतियों का विरोध करते रहे थे और उनका श्रेय ले रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को आगे बढ़ाया है जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस शासन के कार्यकाल के इनफर्मेशन टेक्नलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन, इकोनॉमी, एमएनसी, फॉरेन इनवेस्टमेंट, जॉब्स और टेक पार्क तथा बीजेपी सरकार के हिजाब, हलाल, झटका, अजान, हिंदू, मुस्लिम, लव जिहाद के बारे में सुनाई देता है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ के विकास मॉडल को इससे जोड़ा है।


मोदी-भाजपा पर हमला
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर हमला बोला कि वे जिन नीतियों को विरोध करते रहे थे अब उनका श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मॉडल का मतलब है नेहरू गांधी विचाराधार और यही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। प्रेम सद्भाव ही सनातन हिंदू धर्म है, न कि हिंदुत्व।

दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए मोदी और उनके मंत्री जयशंकर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जवाहरलाल नेहरू की निर्गुट विदेश नीति को अपनाया जिनका भारतीय जनसंघ ने हमेशा विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे या नहीं चाहे परंतु उसे अंत में कांग्रेस की नीतियों को अपनाना ही पड़ेगा।

Share:

Next Post

AAP ने दिया चंडीगढ़ को बांटने का फॉर्मूला, पंजाब-हरियाणा के लिए 20-20 हजार करोड़ की भी मांग

Thu Apr 7 , 2022
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर जारी लड़ाई के बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार को चंडीगढ़ को दो हिस्सों में बांटना चाहिए। उन्होंने दोनों सरकारों को अलग-अलग राजधानियां बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का फॉर्मूला […]