
इंदौर। कानून बनने के बाद भी आए दिन तीन तलाक (Tripel talaq) के मामले सुनने को मिल रहे हैं। फिर एक महिला (Ladies) ने पति पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए तीन तलाक देने की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
चंदननगर पुलिस ने बताया कि नाजिया बी निवासी शाहजानी मस्जिद के पास आष्टा का निकाह सलमान के साथ हुआ था। दोनों आमवाला रोड चंदननगर पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। नाजिया का आरोप है कि पति दहेज में बाइक की मांग करता है, नहीं देने पर मारपीट करता है। उसने तीन तलाक देकर नाता भी तोड़ लिया। इससे पहले भी तीन तलाक के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस तत्परता से महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है, ताकि महिलाओं को न्याय मिल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved