img-fluid

प्रैक्टिस खत्म होते ही खाली हुआ अखाड़ा, कोच की बिगड़ी नीयत, 14 वर्षीय पहलवान छात्र से यौन शोषण का आरोप

November 27, 2026

इंदौर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदनगुरु अखाड़े (Chandan Guru Akhara) में कुश्ती का प्रशिक्षण लेने वाले 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप अखाड़े के कोच मनीष नामदेव (Coach Manish Namdev) पर लगा है। बताया गया कि अभ्यास खत्म होने के बाद जब अन्य खिलाड़ी घर लौट गए तो कोच ने छात्र को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने छात्र और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

छह साल से अखाड़े में सीख रहा था कुश्ती

पुलिस के अनुसार, सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक फर्नीचर कारोबारी का 14 वर्षीय बेटा पिछले करीब छह वर्षों से चंदनगुरु अखाड़े में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा था। 25 नवंबर को भी वह रोजाना की तरह शाम करीब चार बजे अभ्यास के लिए अखाड़े पहुंचा था। उसका सामान्य समय शाम 7:30 बजे तक घर लौटने का था, लेकिन उस दिन काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर पिता को चिंता होने लगी।

इसके बाद पिता बेटे की तलाश में निकले। रात करीब 8:50 बजे वह हनुमान मंदिर चौक के पास मिला। बच्चा रो रहा था और काफी घबराया हुआ था। पिता ने उससे परेशानी की वजह पूछी तो उसने अखाड़े में हुई घटना की जानकारी दी।



  • सभी खिलाड़ी चले गए तो छात्र के साथ की हरकत

    पीड़ित ने पिता को बताया कि शाम करीब सात बजे कुश्ती का अभ्यास खत्म होने के बाद अखाड़े में मौजूद अन्य लड़के और उसका दोस्त घर चले गए थे। इसी दौरान वह अकेला रह गया। आरोप है कि कोच मनीष नामदेव ने उसे अपने पास बैठाया और उसके साथ अनुचित हरकत की। घटना के बाद बच्चा बुरी तरह डर गया।

    पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी

    पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कोच ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण वह घर जाने के बजाय रास्ते में रोता हुआ मिला। बेटे की आपबीती सुनने के बाद पिता ने अपने परिचित को साथ लिया और सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच मनीष नामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved