img-fluid

रेडियो कालर से रखी जाएगी जंगली हाथियों पर नजर

April 21, 2022

  • उमरिया, सीधी में ग्रामीणों को ज्यादा खतरा

भोपाल। प्रदेश के लिए समस्या बनते जा रहे जंगली हाथियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग उन्हें रेडियो कालर लगाने पर विचार कर रहा है। हाथी समस्या से निपटने के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की समिति ने भी इसकी अनुशंसा की है। ज्ञात हो कि उमरिया और सीधी जिले के जंगलों में 65 हाथी सक्रिय हैं, जो रोकटोक करने पर आक्रामक हो जाते हैं। वे अब तक 11 लोगों को पैरों के नीचे कुचलकर मार चुके हैं। छत्तीसगढ़ और झारखंड के रास्ते मध्य प्रदेश में जंगली हाथी पहले भी आते रहे हैं, पर वर्ष 2008 से हाथियों ने जैसे प्रदेश को स्थाई मुकाम बना लिया है। संजय टाइगर रिजर्व सीधी और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में हाथियों के झुंड स्थाई रूप से रह रहे हैं।



सबसे बड़ा 45 हाथियों का झुंड करीब चार साल से बांधवगढ़ में है। इन हाथियों ने इसी महीने पांच लोगों को पैरों से कुचलकर मार डाला है। इससे पहले ऐसी घटनाएं सीधी और सतना जिले में हुई हैं। जिसे देखते हुए विशेषज्ञों की समिति बनाई गई थी। इस समिति ने हाथी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर झुंड पर नजर रखने के लिए हाथियों को रेडियो कालर लगाने की अनुशंसा की है। वन्यप्राणी मुख्यालय ने इस सुझाव पर विचार शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि झुंड के एक हाथी को भी रेडियो कालर लगाया जाता है, तो पूरे झुंड पर नजर रखना आसान हो जाएगा। झुंड कब किस दिशा में जा रहा है इसकी सटीक जानकारी आने लगेगी, तो उसे क्षेत्र के ग्रामीणों को आगाह करना आसान हो जाएगा। जिसका बड़ा फायदा यह होगा कि लोग हाथियों के पहुंचने से पहले सुरक्षित स्थानों पर चले जाएंगे और जनहानि की आशंका कम हो जाएगी।

केंद्र सरकार से विशेष पैकेज मांगेंगे
राज्य सरकार मध्य प्रदेश को हाथी परियोजना में शामिल कराने के प्रयासों में जुट गई है। अधिकारियों का मानना है कि प्रदेश परियोजना में शामिल हो जाता है तो हाथी प्रबंधन के लिए अलग से राशि मिलेगी। जिससे व्यवस्थाएं करना आसान हो जाएगा।

Share:

  • जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर रोक जारी रहेगी, दो हफ्ते बाद एससी में अगली सुनवाई

    Thu Apr 21 , 2022
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) ने गुरुवार को जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाए जाने रोक (Bulldozer Stops) जारी रखते हुए (Will Continue) मामले की अगली सुनवाई (Next Hearing) दो सप्ताह बाद (After Two Weeks) तय की है (Have Decided)। न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved