
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चीनी राष्ट्रपति क्वाड की बढ़ती ताकत को देखकर डर गए थे। उन्होंने कहा कि एक बार चीनी राष्ट्रपति ने मुझसे कहा था, वह चीन के खिलाफ क्वाड को मजबूत कर रहे हैं।
बाइडन ने कहा कि मैंने शी जिनपिंग को संकेत दिया था कि वह क्वाड के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर जिनपिंग ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे चीन प्रभावित हो। हालांकि, मैंने जवाब दिया कि ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है कि वे देश साथ रहें जो हिंद-प्रशांत में काम कर रहे हैं।
पुतिन को लगा नाटो को तोड़ लेंगे
निजी आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान जो बाइडन ने कहा कि, जब में चुनकर सत्ता में आया तो पुतिन को लगा कि वह नाटो को तोड़ लेंगे। पुतिन का शुरुआत से यही उद्देश्य था। इस दौरान बाइडन ने कहा कि मैं पिछले आठ साल से यही बात कर रहा हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved