img-fluid

ईद के मौके पर हो सकती है अल्पसंख्यक मोर्चा की घोषणा

April 30, 2022

इन्दौर। भाजपा संगठन द्वारा इंदौर के अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष की घोषणा ईद के मौके पर की जा सकती है। इसके लिए एक नाम पर लगभग सहमति बन गई है और नाम को भोपाल भेजा जा चुका है।
अल्पसंख्यक मोर्चा को छोडक़र भाजपा के सभी मोर्चेां की घोषणा की जा चुकी है। अल्पसंख्यक मोर्चे को लेकर नामों का विरोधाभास चल रहा था। हालात यह है कि जिस किसी का नाम भी मोर्चा के नगर अध्यक्ष के लिए आता है, उसके विरोधी उसकी शिकायत करने भोपाल पहुंच जाते हैं।


इसलिए संगठन ने मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति होल्ड पर डाल रखी है। अब बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। शुरू से बाकी दावेदारों पर भारी पड़ रहे अल्पसंख्यक नेता की नियुक्ति इस पद पर हो सकती है। हालांकि इस नेता को लेकर भी कुछ मुस्लिम नेताओं ने संगठन के बड़े नेताओं को शिकायत कर रखी है। यहां तक कि कुछ नेताओं ने तो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी पर उक्त दावेदार द्वारा महंगे गिफ्ट देने के आरोप भी लगा दिए थे।

Share:

  • कुत्ते के कारण हादसा, 30 किलोमीटर बाइक चलाकर लाया, फिर हो गई मौत

    Sat Apr 30 , 2022
    इंदौर। चलती बाइक के सामने कुत्ता आ गया और एक बाइक सवार इशके चलते गिर गया। इसके बावजूद वह 30 किलोमीटर बाइक चलाकर घर पहुंचा, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। मनीष पिता चित्रसिंह निवासी सागर विहार कॉलोनी को उसका दोस्त मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। मनीष दोस्त के साथ धार गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved