
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में तापमान में दो से चार फीसदी की कमी होने के आसार हैं। अंडमान निकोबार में निर्धारित समय से पहले मानसून आने के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के प्रदेश के कई जिलों के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकेगी। हीट वेव अब अंतिम दौर में है। जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून के प्रवेश करने के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved