
संतनगर। उपनगर के पास मेन रोड पर मंगलवार की रात 19 दिन के नवजात शिशु को ले जा रही एम्बुलेंस एवं बाइक मे जोरदार टक्कर हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक जहा गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी गाड़ी रुकवा कर तत्काल घायलों की मदद करना शुरू कर दी दोनों ही अलग अलग सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
भीषण टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और मारुति ओमनी एम्बुलेंस की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्?त हो गए। सूचना मिलने के बाद बैरागढ और कोहेफिजा थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। बाइक सवार मोहनलाल खाती को भी एंबुलेंस से चिरायु अस्पताल पहुंचाया गया। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की एंबुलेंस से घायल बच्चे को भी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति अब ठीक है। उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद बैरागढ़ से लालघाटी के बीच सड़क पर लंबा जाम लग गया था। दोनों थानों की पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जाम को समाप्त कराया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved