
भोपाल। राजधानी के टीला जमालपुरा इलाके में मंगलवार रात एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण और आरोपितों के बारे में फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। वह काफी दूर से उसका पीछा कर रहे थे। घटनास्थल पहुंचकर उन्होंने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकले। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपितो की तलाश कर रही है।
पहले से पीछा कर रहे थे बाइक सवार हमलावर
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि बाइक सवार दो अज्ञात युवक काफी पहले से उसका पीछा कर रहे थे। बशीर रोजाना इसी प्रकार ई-रिक्शा और फिर बस पकड़कर घर पहुंचता था। अनुमान है कि आरोपित को इसकी जानकारी पहले से रही होगी। फुटेज से पता चला है कि बाइक सवार दोनों युवक पहले रिक्शे के पीछे देखे गए हैं। कुछ देर बाद वही बाइक सवार दोनों युवक बशीर के मौके पर पहुंचने से पहले उसका इंतजार करते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितो की पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved