img-fluid

नौतपा से पहले ही तप रहे सूर्यदेव, अभी और सताएगी गर्मी

May 20, 2022

भोपाल। नौतपा आने में अभी एक सप्ताह का समय है, लेकिन सूर्यदेव पहले से ही आग उगल रहे हैं। रोज लू के थपेड़ों से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही धूप इतनी तल्ख हो रही है कि दोपहर और सुबह का अंतर ही खत्म हो गया है। तापमान सुबह से ही 40 डिग्री के आसपास होने लगता है। दोपहर के 12 बजे तक झुलसा देने वाली गर्मी होने लगती है। लू की लपटों से आमजन हलाकान हो रहा है। देर शाम तक हवाओं में गर्मी का एहसास हो रहा है। रातों में उमस परेशान कर रही है।



सूर्य की तपिश और लू की लपटों से लोगों का बुरा हाल है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बेचैन करने वाली गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू से बचाव के लिए लोग आम का पना, नारियल पानी, नींबू पानी, शरबत, जलजीरा, मौसमी फलों, ककड़ी, खीरा, बेल का सेवन कर रहे हैं। दही, लस्सी, छाछ का उपयोग भी बढ़ गया है। शहर में जगह-जगह शीतल पेय के स्टॉल लगे हैं। तेज धूप को देखते हुए लोग दोपहर के बजाय शाम को घर से निकल रहे हैं। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल देखी जा रही है।

Share:

  • Birthday Special: नौकर से लेकर जुड़वा भाई बनने तक, Jr. NTR ने इन किरदारों के जरिए जीता दर्शकों का दिल

    Fri May 20 , 2022
    डेस्क। एन टी रामा राव जूनियर भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम हैं। इन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों से सुपरस्टार हैं। हाल ही में आई अभिनेता की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved