img-fluid

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, भारत में हालात ठीक नहीं

May 21, 2022

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) समय-समय पर ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे उन्‍हें खुद आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। इस बार उन्‍होंने ऐसा बयान दिया जिससे एक बार फिर वे भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन (Ideas for India conference at Cambridge University) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है। इसके लिए लड़ाई लड़ रही है, जबकि बीजेपी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। राहुल ने चीन को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में आईडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी यहां सम्मेलन में कहा है कि कांग्रेस पहले के जैसा भारत हासिल करना चाहती है. कांग्रेस पार्टी इसके लिए लड़ाई लड़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी लोगों की आवाज सुनने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत उन संस्थानों पर हमले देख रहा है जिन्होंने देश का निर्माण किया है।

इस सम्मेलन में राहुल गांधी संग सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा जैसे विपक्षी नेता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत को भूगोल की तरह देखती है और कांग्रेस पार्टी के लिए भारत लोगों से बनता है। राहुल गांधी ने इस सम्मेलन में इस बात को स्वीकार किया कि पार्टी अंदरूनी कलह, बगावत, दलबदल और चुनावों में हार से जूझ रही है।

Share:

  • दिग्विजय सिंह का आरोप- ओबीसी का आरक्षण को खत्म करना चाहती है भाजपा

    Sat May 21 , 2022
    भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहती है। आने वाले समय में उसकी एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने की भी योजना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबोधन के बाद दिग्विजय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved