img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में तेजी, चांदी का भाव भी बढ़ा, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

May 27, 2022


नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में बढ़त देखने को मिली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में कितनी तेजी आई है यह जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली 0.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव उछलकर 50,879 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है।

चांदी की चमक में भी इजाफा
जहां सोने के दाम में मामूली तेजी दर्ज की गई, तो वहीं चांदी का भाव भी शुक्रवार को 0.52 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 62,115 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • एशियाई देश तिमोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब हिंद महासागर में सुनामी को लेकर अलर्ट

    Fri May 27 , 2022
    नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनानी की चेतावनी जारी की है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनाती आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved