img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोना 294 रुपये महंगा, चांदी के भाव में आई बड़ी उछाल, चेंक करें लेटेस्ट रेट

June 04, 2022


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का दाम 294 रुपये की तेजी के साथ बढ़कर 51,236 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

सोने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी 523 रुपये की तेजी के साथ 62,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो कि पिछले कारोबार दिन में 62,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,866 डॉलर प्रति औंस और 22.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कोमेक्स में सोने की हाजिर कीमत के साथ शुक्रवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Share:

  • Russia Ukraine Conflict: एक लाख लोगों की जान गई, 80 लाख बेघर, यूक्रेन का दावा रूस के 30 हजार सैनिक मारे

    Sat Jun 4 , 2022
    जिनेवा। यूक्रेन पर रूस के हमले के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। यूक्रेनी दावा इस दौरान 30 हजार रूसी सैनिक मार गिराने का है। युद्ध में यूक्रेन के रोज सैकड़ों सैनिक मारे जा रहे हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि यूक्रेन के सैनिकों और आम लोगों को मिलाकर 60-70 हजार लोग मारे गए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved