
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अग्निपथ(agnipath) योजना के विरोध में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ एवं आगजनी (sabotage and arson) और शहर में उत्पात मचाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब तक 300 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपितों (accused) पर कई ऐसी धाराएं भी लगाई गयी हैं, जिनमें उम्रकैद की सजा तक का प्रावधान है।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के मुताबिक कई ऐसी धाराएं भी लगाई गई हैं, जिनमें उम्रकैद भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार शाम तक और भी गिरफ्तारियां होंगी। उधर, बलिया बस स्टेशन से गड़वार रोड पर जेपी नगर में बस में तोड़फोड़ के आरोप में रोडवेज के अधिकारियों ने 15 उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved