
भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने का समय खत्म हो गया है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही दोनों दलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बगावती सुर सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा में घोषित प्रत्याशियों का ज्यादा विरोध हो रहा है। गुना में टिकट नहीं मिलने नाराज सिंधिया समर्थक भाजपा नेता ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
गुना नगरपालिका में भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे अमित सोनी टिकट न मिलने से बागी हो गए। उन्होंने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अमित सोनी पूर्व में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। गुना नगरपालिका में पार्षद पद के लिए वह दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट नहीं हो पाया। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved