img-fluid

सतीगेट पर नहीं होता वन-वे का पालन

June 22, 2022

उज्जैन। शहर में यातायात का कबाड़ा हो रहा है और पुराने शहर में तो जाना मुश्किल है..कंठाल से छत्रीचौक वाले सतीगेट मार्ग को यातायात पुलिस वन-वे घोषित कर चुकी है लेकिन कभी वहाँ पालन नहीं होता और वाहन तथा ठेले खड़े रहते हैं। नगर निगम की पार्किंग बनने के बाद भी यहाँ की समस्या दूर नहीं हुई। इस संबंध में कोई पहल नहीं की जा रही है।


शहर के कई प्रमुख मार्ग ऐसे हैं जहाँ सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ रहती है तथा यातायात का दबाव रहता है। इन्हीं मार्गों में से एक मार्ग छत्रीचौक से खड़े हनुमान मंदिर होते हुए सतीगेट से कंठाल तक का है जो वर्षों से यातायात पुलिस ने एकांकी मार्ग घोषित कर रखा है। इस मार्ग से कंठाल से होकर छत्रीचौक तक जा सकते हैं लेकिन एकांकी होने के कारण छत्रीचौक से कंठाल का आवागमन प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके खुद यातायात पुलिस ही इसका पालन नहीं कराती। इतना ही नहीं व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण सड़क के दोनों ओर दुकानों के आगे वाहन रखवाए जाते हैं तथा सड़क के बीचों बीच भी सतीगेट से लेकर खड़े हनुमान तक पार्किंग कराई जा रही है। इस कारण लोगों को यहाँ पैदल चलने में भी मुश्किल आती है।

Share:

  • कमलनाथ 28 जून को उज्जैन में रोड शो करेंगे

    Wed Jun 22 , 2022
    उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 28 जून को शहर में रोड शो करेंगे और उनकी एक बड़ी आमसभा भी होगी। आज मुख्यमंत्री के रोड शो के बाद कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। आज सुबह कांगे्रस द्वारा कमलनाथ का कार्यक्रम फायनल किया गया और कांग्रेस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved