
उज्जैन। माकड़ोन में करोड़ों की जल प्रदाय योजना तैयार करने के बाद अब उसके सुचारु संचालन और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय की जरूरत पड़ रही है। शुक्रवार को वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को परिसर में जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी मिली।
प्लांट बना, लेकिन परिसर की व्यवस्था पर ध्यान नहीं
निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट परिसर में निर्माण सामग्री बिखरी मिलने से रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल सामग्री हटवाने और परिसर में साफ-सफाई के साथ व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। जल प्रदाय जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़े प्लांट में इस तरह की अव्यवस्था जिम्मेदारों की निगरानी पर भी सवाल उठाती है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना का संचालन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि नागरिकों को नियमित और बेहतर जल प्रदाय मिले। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved