
उज्जैन। आज सुबह एक महिला गंभीर घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान की दीवार अचानक गिर गई और वह उसमें दब गई। उसे अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में जाँच करने पुलिस भी पहुँची। महिला के बच्चे की क्या स्थिति है पता नहीं चल सकी। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि समीप स्थित गिट्टी खदान पर विष्णु काम करता है और खदान पर ही उसने कच्चा मकान बना रखा है। उसके साथ उसकी गर्भवती पत्नी पिंकी भी रहती है। आज सुबह बारिश से बचने के लिए विष्णु मकान की छत पर चद्दर डालने चढ़ा था और पिंकी अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान मकान की दीवार भरभराकर सोती हुई पिंकी पर गिर पड़ी और नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने उस पर मलबा हटाया और अस्पताल लेकर आए जहाँ उसे भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के पैर टूट गए हैं तथा उसकी हालत गंभीर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved