
महिदपुर। नगर के अश्विनी शोध संस्थान के निर्देशक डॉ. आर. सी. ठाकुर को अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नईदिल्ली द्वारा स्व. प्रो. सतीशचंद्र मित्तल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था व ईष्ट मित्रों ने हर्ष जताया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार संस्कृति विभाग, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नईदिल्ली, विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन व विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश व विदेश के विद्वान शामिल हुए। जिन्होंने महाराजा विक्रमादित्य के पुरातात्विक साक्ष पर व्याख्यान दिए। नगर के आरसी ठाकुर के पास हजारों पुरातात्विक सिक्के और आंग्ल मराठा युद्ध के दौरान उपयोग किए गए शस्त्र का संकलन है, जिससे डॉ. ठाकुर ने नगर का नाम इतिहास व पुरातत्व के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved