अपनी आगामी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) को लेकर चर्चा में बनी हुई अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी स्वयं अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को दी है।अनुष्का शर्मा Anushka Sharma ने चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पिछले महीने 19 जून को शुरू की थी और अब उन्होंने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म में अनुष्का तेज गेंदबाज झूलन के रोल में उनकी तरह विकेट गिराते नजर आएंगी। फिल्म की कहानी महिला क्रिकेट को लेकर दुनिया की आंखें खोल देगी। जब झूलन ने क्रिकेट खेलने और इसके जरिये अपने देश का नाम रोशन करने का फैसला किया था, उस समय महिलाओं का क्रिकेट खेलने के बारे में सोचना तक मुश्किल था। ये फिल्म महिला क्रिकेट की शक्ल और झूलन का जीवन बदल देने वाले तमाम किस्सों का ये एक नाटकीय रूपातंरण है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved