img-fluid

रघुराम राजन बोले- सुधार में तेजी नहीं लाई गई तो धीमी पड़ सकती है अर्थव्यवस्था की रफ्तार

July 05, 2022


नई दिल्ली। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि अगर भारत सुधारों के लिए तेजी से कदम नहीं उठाता है तो अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर धीमी पड़ सकती है। सिंगापुर में उन्होंने कहा, विकास की रफ्तार तभी तेज हो सकती है, जब अच्छे सुधार हों।

उन्होंने कहा, भारत में सुधार को लेकर राजनीतिक मतभेद भी होते हैं। इस समय देश में एक ऐसी सरकार है जो आर्थिक सुधारों के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन सहमति बनाने में विफल रही है।


कृषि सुधार को वापस लेना पड़ा
राजन ने कहा कि महीने भर चले भारी विरोध के बाद 19 नवंबर, 2021 को सरकार ने कृषि सुधार कानूनों को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि चालू वित्तवर्ष में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 8.7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। हालांकि वित्तवर्ष 2023 में यह विकास दर कम होकर 7.2 फीसदी रह सकती है।

बैंकिंग क्षेत्र में सुधार की जरूरत
राजन ने कहा कि सरकार को बैंकिंग क्षेत्र में सुधार करना चाहिए। बैंकिंग क्षेत्र में सुधार का अच्छा मौका है, क्योंकि यह क्षेत्र अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की जगह उसके रास्ते में बाधक बन रहा है। इसलिए इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। साथ ही उधारी को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

Share:

  • महंगा पड़ा ऑनलाइन खाना मंगवाना, Zomato ने सेम ऑर्डर पर वसूले 178 रुपये ज्यादा

    Tue Jul 5 , 2022
    नई दिल्ली: बढ़ते डिजिटलीकरण ने लोगों को सुविधाभोगी बनाया है. अभी खाना से लेकर दवा तक और सब्जी से लेकर राशन के सामान तक महज एक क्लिक की दूरी पर हैं. ऑनलाइन खाना ऑर्डर (Online Food Order) करना तो तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इससे लोगों का समय तो बचता है ही, रेस्तरां या ढाबे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved