img-fluid

बुजुर्गों के अधिकार संरक्षण में सामाजिक वातावरण महत्वपूर्ण

July 12, 2022

  • राज्यपाल ने मानव अधिकार आयोग के राष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित किया

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वृद्धजनों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सामाजिक वातावरण निर्माण पर बल दिया है। युवाओं की सोच का दिशा-दर्शन और भावी पीढ़ी को संस्कारित करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेजों में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में वैचारिक चिंतन किया जाना चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों के सुखद भविष्य के लिए सरकार के साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के समन्वित प्रयासों की पहल की आवश्यकता बताई।


राज्यपाल ने वर्तमान परिदृश्य में युवा पीढ़ी और वृद्धजनों के मध्य आत्मीय भाव में हो रही कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अधिकार संरक्षण और जन-जागरण के प्रयासों को ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक पहुँचाने के प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल ने सामाजिक वातावरण निर्माण के लिए वर्तमान और भावी बुजुर्गों को एकजुट होकर संस्थागत स्वरूप में स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने बुजुर्गों को अपने अनुभव के साथ युवा पीढ़ी का दिशा-दर्शन करने, शारीरिक और मानसिक संतुलन पर विशेष ध्यान देने, स्वस्थ रहना अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जीवनचर्या बनाने और परिवार के सदस्यों के साथ वाणी और व्यवहार के संतुलन के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। परिवार में आत्मीय वातावरण बनाने संबंधी दृष्टांतों के माध्यम से बताया कि बच्चों का लालन-पालन भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों के साथ करें। शिक्षा पाठ्यक्रम में राष्ट्र, समाज के साथ ही माता-पिता के त्याग और बलिदान का अहसास कराना आवश्यक है। ऐसा करने से भावी पीढ़ी पालकों के प्रति 365 दिन कृतज्ञता के भाव से भरी रहेगी। उन्होंने बड़े होने पर विवाह के बाद माता-पिता को छोड़ देने की पीड़ा को प्रसंग के द्वारा समझाया। बताया कि एक दंपति जो अपने माता-पिता से अलग रहता था, उनका सात वर्षीय बालक कुछ घंटों के लिए गुम हो गया तो वे बेहाल हो गए थे। माता-पिता के साथ 25-30 वर्ष रहने के बाद संतान द्वारा छोडऩे पर होने वाली पीड़ा का तब उन्हें अहसास हुआ।

Share:

  • बच्चा निगलने के शक में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बंधक बनाया

    Tue Jul 12 , 2022
    श्योपुर जिले के चंबल किनारे बसे गांव का मामला भोपाल। श्योपुर में मगरमच्छ ने 7 साल के एक मासूम को अपना निवाला बना लिया। बच्चा चंबल नदी में नहाने गया था, तभी मगरमच्छ उस पर हमला कर उसे नदी में खींच कर ले गया। ग्रामीण नदी में उतरे और मगरमच्छ को पकड़ लाए। उसे रस्सी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved