भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन और वोट देने की अपील की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नौ बार के सांसद कमलनाथ जी और जनजाति वर्ग के सहयोग से अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह जी से अनुरोध है कि वह 70 साल में पहली बार सर्वोच्च पद की उम्मीदवार बनाई गईं जनजाति वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार कोई आदिवासी बहन सुशोभित होने जा रही है। मेरा कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहूति दें और द्रौपदी मुर्मू को अमूल्य मत दें। बता दें, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल आएंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा आदिवासी थीम पर तैयारी कर रही है।
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार रात हीरानगर थाना क्षेत्र मे तीन से चार बदमाशो ने एरोड्रम थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश अनिल दीक्षित को सर में गोली मारी थी. घायल का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा था. […]
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की भावी रणनीति ‘लॉकडाउन माइनस’ होना चाहिए। अर्थात ऐसी रणनीति बनाई जाए जिसमें बिना लॉक डाउन किए कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। हमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिमान भी करना है। इसके लिए पूरी तरह जनता को कोविड-19 के संबंध में […]
उज्जैन । महाकाल मंदिर के पट आज रात 2 बजे ही खुल गए। सुबह बाबा महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार किया गया। मंदिर के बाहर 3 से 4 किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। यहां सुबह 8 बजे तक 2 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके थे। शिवरात्रि को देखते हुए भक्त […]
मुंबई (Mumbai) । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं हैं। शरद पवार की बेटी और एनसीपी की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने कहा कि […]