
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के लिए कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम, कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved