
1. पिता ने पुत्री को ऐसी वस्तु देकर कहा, भूख लगे तो खा लेना प्यास लगे तो पी लेना और ठंड लगे तो जला लेना वह वस्तु कौन सी है।
उत्तर…..नारियल
2. आदि कटे तो गीत सुनाऊं, मध्य कटे तो संत बन जाऊं, अंत कटे साथ बन जाता, संपूर्ण सबके मन को भाता। मैं कौन हूं?
उत्तर…..संगीत
3. दुनियाभर की करता सैर, धरती पर न रखता पैर, दिन में सोता, रात में जागता, रात अंधेरी मेरे बगैर। जल्दी बताओ, मैं हूं कौन?
उत्तर…..चांद
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved