
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) के फैजाबाद में गुरुवार सुबह 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र फैजाबाद (Faizabad) से 93 किमी दक्षिण पूर्व में 150 किलोमीटर अंदर था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी. अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले 24 जून को पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले, 22 जून को, राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.9-तीव्रता के भूकंप ने पक्तिका प्रांत के बरमल और गियान जिलों और खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में 1,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी.
वहीं, 1998 में अफगानिस्तान के उत्तरपूर्वी इलाके (North Eastern Region) में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 4,500 लोग मारे गये थे. पूर्वी अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को लोगों ने अपने प्रियजनों के शवों को दफन किया और जीवित बचे लोगों की तलाश करने के लिए अपने मकानों के मलबे हाथों से हटाने की कोशिश करते दिखे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved