
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका देने जा रहे हैं। पहले शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों और सांसदों को अपने पाले में लाने के बाद शिंदे मुंबई के दादर में एक और शिवसेना भवन खोलने जा रहे हैं।
हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि शिंदे बालासाहेब की शिवसेना भवन पर अपना दावा करेंगे जो पिछले पांच दशकों से शिवसैनिकों के न्याय भवन के रूप में स्थापित है लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर में ही एक और शिवसेना भवन खोलने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस संबंध में वह कदम भी उठाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved