जम्मू। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi Yatra) को अस्थाई तौर पर रोक दी गई है। नया ट्रैक (battery vehicle route) बंद है। इस मार्ग से पैदल गुजरने की भी अनुमति नहीं है।
आपको बता दें कि जम्मू संभाग के कई हिस्सों में इस समय मानसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। उधमपुर के टिकरी ब्लॉक की समोल पंचायत में शुक्रवार देर रात भूस्खलन से तीन मकान दब गए। हादसे में तीन वर्षीय और दो माह के बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। पस्सियां गिरने से बंद हुए उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग से दो तहसीलों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इसी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा (Vaishno Devi Yatra) को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved