img-fluid

प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के दिग्गजों को सीधी चुुनौती

August 23, 2022

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी से बाहर होने के बाद प्रीतम लोधी ने अपने क्षेत्र में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। सोमवार को उन्होंने अपने गृह नगर पिछोर में शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित थीं। इस भीड़ के बाद से प्रीतम की सियासी पकड़ गहरी हुई है। बताते हैं कि भाजपा द्वारा प्रीतम को बाहर करने के बाद लोधी समाज उनके समर्थन में पूरी ताकत के साथ उतर आया है। प्रीतम के शक्ति प्रदर्शन में ग्वालियर-चंबल के अलावा बुंदेलखंड से समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची थी। शक्ति प्रदर्शन में लोधी ने मप्र भाजपा के नेताओं को सीधे तौर पर ललकारा है। यहां बता दें कि भाजपा से निष्कासित होने के बाद शनिवार को लोधी ग्वालियर पहुंचे थे। इसके बाद रविवार को ग्वालियर के सरकारी गेस्ट हाउस में प्रीतम और चंद्रशेखर रावण के बीच करीब एक घंटा चर्चा हुई और एक-दूसरे का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। ग्वालियर संभाग में शक्ति प्रदर्शन के बाद प्रीतम ने किसी भी दल में फिलहाल जाने से साफ इंकार किया है।

Share:

  • मप्र भाजपा ने जटिया का किया जोरदार स्वागत

    Tue Aug 23 , 2022
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सवनानी समेत अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय संसदीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved