
कच्छ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज से 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उनके दौरे के ठीक एक दिन पहले कच्छ के माझापुर के रवारी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा से तनाव उत्पन्न हो गया। यहां एक युवक की हत्या के बाद दो वर्ग विशेष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हिंसा की। एक-दूसरे के धार्मिक स्थलों और दुकानों पर भी तोडफ़ोड़ की। तनाव को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आज ही गुजरात पहुंचेंगे। वे अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे के एक दिन पहले कच्छ में भडक़ी हिंसा और सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही उनके कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved