केआके (IRK) नाम से मशहूर अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मुंबई में साल 2020 से एक विवादास्पद ट्वीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने एक व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन मे शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी समय से पुलिस कमाल खान को ढूंढ रही थी, किन्तु कमाल मुंबई में नही थे और सोमवार को जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए और पुलिस को पता चला तो तुरंत पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और वहीं से ही उनको अरेस्ट कर लिया। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस मामले में केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जी हाँ और उनके खिलाफ युवा सेना के अध्यक्ष राहुल कनाल ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। अब जब वह अरेस्ट हो गए हैं तो राहुल खुश हैं।
Share: